0 0
झारखंड के पूर्व मंत्री वह गढ़वा से रहे विधायक गिरीनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा सह जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 8 Second
झारखंड के पूर्व मंत्री  वह गढ़वा से रहे विधायक गिरीनाथ सिंह  के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा सह जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायत व गांव में चौपाल लगाकर जनता से सीधे जनसंवाद किया। इस क्रम में कसमार, बिचला टोला , रमकंडा मदरसा ,ऊपरी टोला,गोबरदाहा,तेतरडीह ,बालिगढ़,बिराजपुर सहित विभिन्न गांवो का दौरा करते हुए आगे भी इस तरह का कार्यक्रम जारी रहेगा |
इस मौके पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों वह थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है, मैंने ब्लॉक जनता के हित के लिए बनवाया था लेकिन आज लोग चरागाह बना दिए है
जनता परेशान है भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है इसको देखते हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय पर जन आंदोलन किया जाएगा और चेतावनी दी जाएगी कि जल्द से जल्द जितने भी भ्रष्टाचार में लिप्त लोग हैं वह इस तरह का कार्य करना छोड़ दे।
इस मौके पर गिरीनाथ सिंह को रमकंडा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में आपार समर्थन देखने को मिल रहा है
वहीं पर गिरी नाथ सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में गढ़वा विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों में परिवर्तन यात्रा निकालकर जनता से सीधे संबंध किया जाएगा
और उनकी मूल समस्याओं को उठाने का काम किया जाएगा।।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress