सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देता है बकरीद : मंत्री मिथिलेश
मंत्री ने गले मिलकर दी बकरीद की मुबारकबाद
गढ़वा : ईद – उल – अजहा बकरीद का त्योहार सोमवार को जिले भर में काफी धूमधाम से पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा के उंचरी स्थित ईदगाह, मस्जिद, मदरसा आदि स्थानों पर पहुंचकर इस्लाम धर्मावलंबियों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि बकरीद का त्यौहार समानता और भाईचारे का संदेश देता है। यह इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति निष्ठा और उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। यह पर्व त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बकरीद का महत्व केवल बलिदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि हमें अपनी प्रिय वस्तुओं को अल्लाह के रास्ते में त्यागने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह त्योहार हमें परस्पर प्रेम, सद्भावना, और सहायता का पाठ पढ़ाता है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि बलिदान और सेवा में ही सच्ची खुशी और संतोष निहित है। बकरीद का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और मानवीय मूल्यों को भी प्रकट करता है। यह हमें त्याग, निष्ठा, और सामाजिक सेवा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। बकरीद का त्योहार वास्तव में एक ऐसा पर्व है जो हमें आपस में जोड़ता है और प्रेम, भाईचारे और इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलता है। यहां सभी धर्म के लोग आपस में मिल जुल कर एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं। वे ऊपर वाले से यही प्रार्थना करते हैं कि यहां आपसी एकता, भाईचारा एवं सद्भावना हमेशा बनी रहे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मदनी खान, मासूम खान, डॉ असजद अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating