नशा करने की लत से युवा पीढ़ी हो रहा है बर्बाद: थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। खरौंधी पुलिस ने 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनाया। इसी के तहत अभियान चलाकार लोगों से नशापान से दूर रहने की अपील की गई।थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने प्रखंड के पारसवान, चिरैयाटांड़,सुंडी,पिपरा एवं विभिन्न गांवों में जाकर नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया एवं उन्हें नशा नहीं करने को लेकर समझाया। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया की नशीले पदार्थों के तेजी से बढ़ रहे उपयोग और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोगी बने। उन्होंने कहा की खासकर आज का युवा वर्ग को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा की नशा करने वाले व्यक्ति को जहां आर्थिक नुकसान हो रहा है ।वही शारिरिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है ।नशा से उनके घर परिवार का आर्थिक स्थिति ख़राब हो रहा है। आजकल अक्सर युवा पीढ़ी के लोग नशा करने की लत से बर्बाद हो रहे हैं।नशा की लत से कई मामलों में लोगों की मृत्यु भी हो जा रहा है। उन्होंने नशा नहीं करने को लेकर लोगों से अपील किया है।इस मौके पर पुलिस जवान के साथ साथ, ग्रामीण उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating