गढ़वा के भंडरिया में हाथी में मचाया आतंक
भंडरिया से सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है । बुधवार की रात्रि प्रखंड के जोगिया मठ गांव निवासी निर्मल राम की घर को जंगली हाथी ने ध्वस्त कर दिया है। और घर में रखें करीब 10 बोरी धान को चट कर दिया। गुरुवार की शुबह सूचना मिलने के बाद वन विभाग के फॉरेस्टर कमलेश कुमार, वनरक्षी रोशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। हांथी द्वारा तोड़े गए घर के नुकसान की जायजा लिया। मौके पर वन कर्मियों ने जांच कर आवश्यक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार निर्मल राम पूरे परिवार के साथ रात्रि में अपने घर में सो रहा था। करीब 11:00 बजे रात्रि में जंगल की ओर से हाथी उनके घर पहुंचा । और घर के पूर्व का दीवाल को ढ़ाह दिया। वहां हांथी को अनाज नहीं मिला, फिर उसी घर में दक्षिण की ओर दीवाल को ढ़ाह दिया। और खपड़ा एवं कंडी को गिरा दिया। घर से कई बोरी धान को बाहर खींचकर खा गया।इस घटना के बाद गांव में जंगली हाथी से दशक का माहौल कायम है। वन विभाग उक्त हाथी को काबू करने के लिए पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
फोटो:- ध्वस्त किया गया घर
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating