0 0
झारखंड सरकार के कार्यां का दिख रहा है असर : मंत्री मिथिलेश! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 42 Second


गढ़वा मध्य के जिपस प्रतिनिधि मिथिलेश पासवान भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल

गढ़वा। गढ़वा मध्य के जिला परिषद सदस्य सुमन देवी के प्रतिनिधि (पति) मिथिलेश पासवान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निशेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें झामुमो में शामिल किया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्यों का असर पूरे राज्य में जन-जन पर है। सरकार के कार्यां से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग भाजपा सहित अन्य दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार झारखंडियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। आज पूरे राज्य में सरकार का कार्य दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश पासवान के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। श्री पासवान क्षेत्र में जनहित के कार्यां से बेहतर तरीके से अंजाम देंगे।

मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में हुआ गढ़वा का कायाकल्प : मिथिलेश पासवान

झामुमो में शामिल होने के बाद मिथिलेश पासवान ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लगातार चौतरफा विकास हो रहा है। जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में  पिछले साढ़े चार वर्षों में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। मंत्री ने जिस रफ्तार से गढ़वा का चौतरफा विकास किया है, इनकी जितनी भी तारीफ की जाय वह कम है। मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यां से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं। मंत्री ने अपने साढ़े चार वर्षां के कार्यकाल में गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर गढ़वा को सिर्फ छलने का काम किया है। जबकि मंत्री श्री ठाकुर गढ़वा वासियों से किये वादे को पूरे कर रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि चंदन पासवान, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, रामचंद्र पासवान, मुखिया पति सोनल पासवान, संजय पासवान, अनुप कुमार, विनोद पासवान, महेंद्र पासवान, कौशल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress