चाचा की दरिंदगी, भतीजी और भतीजे का किया हत्या!
हत्यारों ने दरिंदगी की सारी हदें पार की। बच्चों की निकाली आंखें, गला दबाकर की हत्या।।
खबर झारखंड के पाकुड़ जिले की है जहां अमरापाड़ा क्षेत्र के अंबाडीह गांव में दरिंदों ने पार कर दी दरिदंगी की सारी हदें। दो मासूमों का गला दबाकर कर दी हत्या। घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार की सुबह दस वर्षीय मर्शिला मरांडी और उनका भाई आठ वर्षीय बाबूलाल मरांडी का शव बरामद किया गया। हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों बच्चों के एक-एक आंख निकाल लिए। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। गांव में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव के नेहरू मरांडी गुरुवार की शाम दोनों बच्चों को खेलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घटना के बाद नेहरू मरांडी फरार हो गए। पुलिस ने नेहरू के माता-पिता को हिरासत में लिया है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating