मंत्री मिथलेश ने वज्रपात पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा-मिलेगा हर सहयोग!
जनता का कोई भी कार्य नहीं रहेगा अधूरा : मंत्री मिथिलेश
मंत्री ने किया मेराल के विभिन्न गावों का दौरा, सुनी लोगों की समस्याएं
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेराल प्रखंड के रजहारा गांव में वज्रपात की घटना से पीड़ित शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने परिजनों को हर सरकारी लाभ दिलाने एवं अन्य सहयोग देने की बात कही। साथ ही मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी को तत्काल सरकारी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री ने मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों का भ्रमण की जनता की समस्याओं को सुना एवं उसे दूर करने की बात कही।
इस दौरान मंत्री ने हासनदाग पंचायत के दुनुखांड़ देवी धाम स्कूल के समीप, हरकुड़ी गांव, कजराठ गांव, ग्राम हासनदाग में मस्जिद के पास, बाना मदरसा के समीप, लातदाग में शिव चर्चा स्थान के समीप, संगबरिया में दुर्गा मंडप के समीप कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की जनसमस्या से अवगत हुए। साथ ही समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करने की बात कही। साथ ही मंत्री ने ग्राम अधौरा में दुर्गा मंडप के समीप चौपाल का भूमि पूजन भी किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं एवं उसे दूर कर रहे हैं। पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जनता का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। वे सभी कार्यों को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेवारी के साथ पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शेष बचे हुए कार्य को भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, सचिव मनोज ठाकुर, नीलू खान, मुन्ना सिंह, अंकित पांडेय, दिलीप गुप्ता,दीपमाला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating