मुखलाल राम का 33 वर्षीय पुत्र प्रेमनारायण राम की मौत हो गई।
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
कांडी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला गांव निवासी मुखलाल राम का 33 वर्षीय पुत्र प्रेमनारायण राम की मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की प्रेमनारायण लगभग एक वर्ष से किडनी की बीमारी से त्रस्त था। इसका डायलिसिस गढ़वा सदर अस्पताल में हो रहा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों रक्त की कमी बताया। वहां ब्लड बैंक में उसके ब्लड उपलब्ध नहीं ह पाया। अंत में बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहां से प्राइवेट एम्बुलेंस को 3 हजार रुपया देकर पैतृक आवास पर लाया गया। जहा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने बताया कि सहारा बैंक में 01 लाख 16 हजार रुपया मृतक ने फिक्स किया था। जबकि स्वतंत्रता माइक्रो फाइनेंस कांडी से 51 हजार रुपया इलाज के लिए ऋण लिया था। तीन क़िस भर दिया था। परिजन अत्यंत गरीब हैं। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी अनिता देवी, 10 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार, 08 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी व 06 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को छोड़ चला। अंतिम संस्कार उक्त गांव स्थित पवित्र पंडी नदी में कर दिया गया। जहां मृतक के बड़े पुत्र दुर्गेश ने मुखाग्नि दी। मौके पर दिनेश कुमार रवि, जयमंगल राम, राजू राम, संजीत कुमार, अक्षय राम, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating