0 0
जनता को सारी मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य है : मंत्री मिथिलेश - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 29 Second



डंडा के विभिन्न गावों में मंत्री ने किया जनता संवाद, समस्याओं का किया निदान

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड  क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने भिखही पंचायत के पपरवा टोला में रामा चौधरी के घर के समीप, भिखही गांव में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम छपरदागा के महुरान टोला में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान लोगों की समस्या सुनते हुए कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। साथ ही शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने की बात कही। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आपने मुझे अपना आशीर्वाद देकर सेवक चुना है तब से मैं एक दिन भी चैन से नहीं बैठा हूं। लगातर आप के बीच रह कर आपकी सेवा में, आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल सभी क्षेत्रों में काफी बेहतर कार्य किया हूं। यहां तक कि गढ़वा के लोगों ने मुझे दो बार हार का भी स्वाद चखाया फिर भी मैं जनसेवा में लगा रहा। आपने जो सेवा का आशीर्वाद दिया इसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा। आज से साढ़े चार वर्ष पूर्व डंडा की क्या स्थिति थी और आज क्या है, यह सभी के सामने है। आप लोगों ने किसी को 10 साल, किसी को 17 साल मौका दिया। उन लोगों ने अपने कार्यकाल में क्या किया यह उन्हें बताना चाहिए। मंत्री ने कहा कि जनता को सारी मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराना, सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर दिलाना जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य होता है। जनप्रतिनिधि को अपना कार्य इमानदारी पूर्वक करना चाहिए। तभी क्षेत्र का विकास संभव है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, प्रमुख आशा देवी, प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, अरविंद, सुडो, रितेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, चंदा देवी, सलीम जाफर, रौशन पाठक, राजेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress