वोट के ठेकेदारों के झांसे में न आयें, विकास करने वाले को वोट दें : मंत्री मिथिलेश
Read Time:2 Minute, 28 Second


मंत्री ने सुनी अचला पंचायत वासियों की समस्या
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरूवार को अचला पंचायत में जनता संवाद आयोजित कर पंचायत वासियों की समस्या सुनी। अचला पंचायत के ग्राम नारायणपुर में हनुमान मंदिर में समीप तथा डुमरो में इमली पेड़ के समीप आयोजित जनता संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने ग्रामीणों की कई समस्याओं का निदान किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जो लोग समाज को जात पात, हिंदू मुसलमान में बांट कर आपस में विद्रोह पैदा करते हैं, ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं पड़ना है। जो लोग आपके वोट का ठेकेदार बनते हैं वैसे लोगों के झांसे में नहीं आना है। जो हमेशा आपके बीच रहकर आपके क्षेत्र का विकास कर रहा है, उसे ही अपना वोट दें। दूसरे लोगों के चक्कर में पड़ने से सरकार जो आज जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है वो सब दूसरे लोग बंद करा देंगे। मंत्री ने कहा कि वोट के दौरान जो लोग क्षेत्र में घूमकर वोट मांगते हैं उनसे अवश्य पूछें कि आपने क्षेत्र के लिए क्या किया है। आपको किस बात के लिए वोट दें। मंत्री ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बहुत सारा विकास कार्य किया जा चुका है। शेष बचे कार्य पाईपलाइन में हैं। शीघ्र ही उन्हें भी पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, रामनाथ मेहता, मदन रजवार, रामचंद्र राम, संजय दास, प्रेमचंद मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
–
https://youtu.be/URbHm4Fhp7c
https://youtu.be/qck1RGQAgrw


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating