मंत्री मिथिलेश ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत का जन्मदिन
Read Time:2 Minute, 12 Second




गरीबों के बीच किया भोजन का वितरण
गढ़वा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को केक एवं मिठाई खिलाई। साथ ही गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मंत्री ने अपने हाथों से भोजन वितरण किया। मंत्री श्री ठाकुर सहित सभी ने हेमंत सोरेन को दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही सभी ने झारखंड के अनवरत विकास के लिए इस बार फिर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड के नायक और आदिवासी अस्मिता के रक्षक राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर पूरे राज्य की जनता उनके दीर्घायु होने व पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना कर रही है।
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। झारखंड को ऐसे ही यशस्वी मुख्यमंत्री की जरूरत है। इन्हें राज्य की जनता मुख्यमंत्री के पद पर पुनः आसीन करेगी।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, सलीम जफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
Average Rating