0 0
भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक जिला कार्यालय में हुई। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 5 Second
भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश मार्च कार्यक्रम एवं 21अगस्त को होने वाले जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस सहित अन्य कई कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। सभी कार्यक्रम से पहले दिवाल लेखन स्टिकर लगाकर पर्चा वितरण सहित अन्य कई कार्य किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि  झारखंड में युवाओ का आक्रोश झामुमो सरकार के खिलाफ तेजी से बढ़ा है आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली निकाल कर रांची में भ्रष्ट मुख्यमंत्री का आवास घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धोखेबाज हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा तैयार है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर धोखा देने का काम किया है। लेकिन झारखंड का युवा अब बर्दाश्त नहीं करेगा। आनेवाले समय में भ्रष्ट झामुमो सरकार के मंत्री विधायक को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें।बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता चंद्रमणि धर दुबे राजीव राज तिवारी उमेन्द्र यादव रितेश चौबे मधुलता कुमारी ओमप्रकाश गुप्ता बबलु पटवा चंदन जायसवाल  विनोद जायसवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता देवी शुभम गुप्ता अभिषेक कश्यप परीक्षित तिवारी बजरंग प्रसाद राजकुमार विश्वकर्मा ओमप्रकाश दास जितेन्द्र चंद्रवंशी बलराम यादव कुमार कनिष्क रुपु महतो मनोज जायसवाल राजेश्वर ठाकुर शशि रंजन दुबे बलजीत सोनी संध्याकर विश्वकर्मा दिलीप यादव नंदु चौधरी जय प्रकाश यादव विकास पाण्डेय शिवलाल सिंह मौके पर चंद्रमणि धर दुबे लखन चौधरी विकास तिवारी ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress