0 0
एसपी के निर्देश पर 50 लोगों को निशुल्क हेलमेट का वितरण - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 24 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल। थाना के सामने एन एच 75 पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पांडेय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार एवं चिरंजीवी मंडल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी बिष्णु कांत के हाथों 50 लोगों को निःशुल्क हेलमेट दिया गया। इस अवसर पर गढ़वा से नगर जाने वाले तथा नगर से गढ़वा की ओर जाने वाले बीना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले जरूरत मंद लोगों का मोटरसाइकिल रोक कर लड़कियों द्वारा हाथों में राखी बंधवाते हुए सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट उनके सिर में पहनाया गया। उक्त सभी हेलमेट पर गढ़वा पुलिस का स्टीकर लगाया गया है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार एवं चिरंजीवी मंडल ने लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराया। उन्होंने हेलमेट देते हुए लोगों को बताया कि बिना हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल को नहीं चलाएं। प्राय: आए दिन सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट वाले लोगों के सर में चोट लगने के कारण मौत हो जा रही है। वैसे व्यक्तियों का पूरा घर परिवार उजड़ जा रहा है। वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगावें ताकि आप सुरक्षित रहते हुए अपने घर को पहुंच सकेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें। जबकि शराब पीकर किसी भी परिस्थिति में वाहन को नहीं चलाएं। इस अवसर पर एस आई निरंजन पांडेय ,प्रेम प्रकाश पांडेय ,रवि कुमार, दीपक कुमार,एएसआई सर्वानंद महतो, उपेन्द्र सिंह,नितिश कुमार ,राजु कुमार दुबे, सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress