0 0
Read Time:4 Minute, 1 Second

विकास कुमार

मेराल। प्रखंड के अटौला गांव स्थित सिधवन के मैदान में पेयजल एवं स्वच्छता पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आधुनिक सुविधा से युक्त स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके पश्चात अटौला हाई स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शहिद आशीष तिवारी के प्रतिमा पर मंत्री ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूर्व मुखिया हरिवंश तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, उदय नारायण तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी ,प्रमुख दीपमाला कुमारी सहित लोगों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि 4 करोड़ 9 लाख रुपए के लागत से बनने वाला यह स्टेडियम झारखंड राज्य में अपना पहचान रखेगा। यहां के लोगों द्वारा विगत 50 वर्षों से स्टेडियम निर्माण के लिए मांग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह गढ़वा की मिट्टी से बचपन से ही जुड़े हैं। पूर्व की तरह गढ़वा की सेवा में हर बार करता रहूंगा। मंत्री ने कहा कि अटौला गांव वीर शहिद स्वतंत्रता सेनानी एवं जनप्रतिनिधियों का गांव रहा कार्य जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद से इस स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैच का खेल कराएंगे। मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा गढ़वा का चहूंमुखी विकास किया गया है। उनका साढ़े 4 वर्ष के विकास कार्य विगत 19 वर्ष तक रहे जनप्रतिनिधियों के कार्य पर बहुत भारी है। सड़क, शिक्षा ,बिजली, पानी, डिग्री कॉलेज, पिछड़ा वर्ग छात्रावास, सहित काफी संख्या में लोगों के लिए कार्य किया गया है। लेकिन पहले के जनप्रतिनिधियों ने जात-पात ,भाई गोतिया एवं जमींदारी के नाम पर वोट को लूटने काम किया है। जिस कारण झारखंड में गढ़वा जिला का पहचान पिछड़ा जिला में होता था। मंत्री ने कहा कि लेकिन आज मेरे प्रयास से गढ़वा जिला झारखंड में विकास के पटरी पर आगे आ गया है।
लेकिन आज वैसे राजनीति करने वाले लोग वोट मांगने के लिए कुकुरमुत्ते की तरह घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है।कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर रेखा चौबे , मिथिलेश देव, बीडीसी बबीता देवी, मनोज चौधरी, अरविंद तिवारी ,धर्मेंद्र तिवारी, श्रीकांत तिवारी, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान , मुखिया अजीज अंसारी, मोहम्मद खालिद कार्यपालक विशेष प्रमंडल के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *