रामदरबार आयोजन को लेकर मानस मंदिर में बैठक संपन्न
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर के दशहरा में श्री रामदरबार और मानस पाठ आयोजन को लेकर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विरेद्र प्रसाद की अध्यक्षता में श्रद्धांलुओं की बैठक गुरुवार की रात्री संपन्न हुई।आयोजित बैठक में रामदरबार और नौ दिनो तक मानस पाठ कराने का निर्णय लिया गया।अनुष्ठान आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है।उक्त संचालन समिति पूजा आयोजन और कोष संग्रह का काम संभालेगा।नौ दिनो तक चलने वाले आयोजन में टेंट,लाइट साउंड व्यवस्था का जिम्मा अलग अलग लोगो को दिया गया है।नवरात्र के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ आरंभ होने वाले रामदरबार सह नवाह्न परायण यज्ञ व मानस का पाठ का नौ दिनो तक लगातार चलते रहेगा।अंतिम दिन भंडारा का आयोजन होगा।बैठक में प्रमोद पाठक,मनोज कुमार सिंह,बाबुलाल गुप्ता,मुन्ना प्रसाद,अमीत कुमार,रविशंकर गुप्ता,बिरेद्र पाठक,अशर्फी लाल,धनंजय गुप्ता,रामकुमार चंद्रवंशी,ललीत किशोर,जगनरायण प्रसाद,विनय सोनी सहीत कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating