दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत मिलने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पलामू। पलामू प्रमंडल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 13 सितंबर 2024 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई का जश्न मुसलाधार बारिश के बीच छमुहान चौक डाल्टनगंज में मनाया। रिहाई की खुशी में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय छ:मुहान चौक पर मिठाई बाँट कर अपने नेता के प्रति समर्थन जताया।
आप पलामू जिला के पूर्व संयोजक चंद्र बली चौबे के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ता गण और आम लोगों के बीच मिठाई बाँट कर रिहाई का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सत्य की जीत है। यह ईडी-सीबीआई के जरिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ की गई साजिश पर जोरदार तमाचा हैं।
इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंटू पांडे, किशोर कुमार सिन्हा, अशोक राम, संजय राम, लव तिवारी, सुबोध कुमार, अमित सोनी सहित काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating