ओबीसी एकता अधिकार मंच का किया गया बैठक
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट
भवनाथपुर। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश कि एक बैठक वरुण विहारी यादव के आवास पर शुक्रवार को की गई। बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी समाज के सम्मेलन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सितंबर माह में ओबीसी का भवनाथपुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है।ओबीसी समाज को संपूर्ण रूप से हक अधिकार एवं आरक्षण के सवाल पर रथ रवाना कर पूरे विधानसभा में भ्रमणकर अपने ओबीसी भाइयों और बहनों को पूरी तरह से राजनीतिक शैक्षणिक एवं सभी प्रकार के अधिकार के लिए गोल बंद की जाएगी। भवनाथपुर विधानसभा के पिछड़ा समाज का शोषण एवं हनन किया गया है।वर्तमान विधायक हों या पूर्व के विधायक के द्वारा लगातार पिछड़ा समाज को अपने हक अधिकार से वंचित रखने का इन लोगों के द्वारा हमेशा से षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसका मुंहतोड़ जवाब इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा समाज के लोगों के द्वारा दिया जाएगा और समय आने पर ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के द्वारा ओबीसी प्रत्याशी भवनाथपुर विधानसभा में उतरने पर भी विचार किया जा रहा है। ताकि ऐसे लुटेरे और सामंती ताकतों को परास्त किया जा सके।बैठक में वरुण विहारी यादव, राम प्रताप यादव, कपिल देव राउत, धर्मजीत यादव, शंकर प्रिय चन्द्रवंशी, उल्फत अंसारी, अजमुद्दीन अंसारी,कमरुद्दीन अंसारी, अशोक मेहता, ब्रजेश मेहता,राजेंद्र यादव, सुनील यादव, सुशील यादव,मनोज ठाकुर, संजय यादव, गुड्डू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
।। भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):- “Style on Barber” मेंस पार्लर का हुआ शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं ।।
✍🏻 गढ़वा ब्यूरो अरमान खान भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर): स्थानीय बाजार भवनाथपुर बस्ती के मोड़ पर स्थित “Style on Barber”...
कैलान पंचायत में नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच, कैलान ने 4-0 से बैगाडीह अरसली को हराया
भवनाथपुर से विशाल पटेल की रिपोर्ट भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी खेल मैदान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स क्लब...
संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव जांच मे जुटी पुलिस
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजदहवा नदी के पास मंगलवार की देर...
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए भवनाथपुर थाना मे किया गया शांति समिति की बैठक
भवनाथपुर संवाददाता ओस्ताज अंसारी को रिपोर्ट भवनाथपुर : सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार...
दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी भवनाथपुर। दुर्गापूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकली गई मोटरसाइकिल से निकाली गई फ्लैग...
Average Rating