मधेया व चामा के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़ कर झामुमो में शामिल
Read Time:3 Minute, 7 Second


मधेया व चामा के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़ कर झामुमो में शामिल
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मधेया पंचायत के 50 से अधिक लोग भाजपा छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शनिवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही जनसंवाद के दौरान मेराल प्रखंड के चरका पत्थर टोला में भी 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है। झामुमो से ही राज्य का भला हो सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूरे राज्य में चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। झामुमो के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान ही सरकार की उपलब्धि बताने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि 2019 से पूर्व जितनी भी सरकारें बनी, सभी ने राज्य की संपदा को सिर्फ लूटने का काम किया। जनता की चिंता किसी को नहीं हुई। झामुमो पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अमित चौधरी, चंदन चौधरी, सार्थक कुमार चौधरी, अक्षयवर चौधरी, राजेश चौधरी, कामेश चौधरी, रोहित चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, रमेश चौधरी सहित हूर गांव के विभिन्न टोला के 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अराधना सिंह, चंदा देवी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating