0 0
भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम चिनिया में आयोजित किया गया - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 45 Second
भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम चिनिया में आयोजित किया गया | अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा की गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है | आज जनता चिनिया ब्लॉक में किसी भी काम से जाती हैँ तो बिना घूस लिए कोई काम नहीं होता | पूर्व के विधायक और वर्तमान के विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को चारागाह बना दिया है| आप किसी भी काम से जाइए लोगों ने दुकान खोल रखा हैँ हरेक माल 30000 रूपये पर बेचा जा रहा हैँ | चिनीया प्रखण्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ना अच्छे सड़क हैँ, ना बिजली है,ना पानी है | एक सड़क को बार बार बनवाने का काम किया जा रहा है| आगे मंत्री जी ने अयूब मंसूरी के हत्या के बारे में बात करते हुए कहा की अयूब एक सच्चा समाजसेवी था जिसे निर्मम हत्या कर दिया गया और उलटे जब लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की तो डाट करवा दिया गया| ये हैँ मंत्री का दोहरा चेहरा एक तरफ तो बोलते हैँ हम अल्पसंख्यकों सच्चे हितैसी हैँ और दूसरी तरफ उनहे डरा धमका कर शोषण करने का काम करते हैँ | अंत में पूर्व मंत्री ने सभी प्रखंड वासियो को धन्यवाद दिया जो इतनी गर्मी में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हज़ारो की संख्या में साथ आये | कार्यक्रम मुख्य रूप से राम लखन यादव चिनियाँ प्रखंड अध्यक्ष,बिनोद सिंह,इफ्तिखार अंसारी,फनु सिंह,सिकेंद्र सिंह,ताहिद अंसारी,हाजीमोईन अंसारी,सूरज सिंह, संजय तिवारी,शाहीद अंसारी, शिवनाथ चौधरी, लक्ष्मण पासवान बीडीसी, सतनारायण यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष,बाबुल सिंह, उमेश सिंह,कैलास यादव, अताउल अंसारी,श्याम किशोर यादव, जनाब अंसारी, गरीबा भुईया, परमेश्वर यादव, अयोध्या साव सहित हज़ारो की संख्या में प्रखंड वासी उपस्थित थे |

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress