पूर्व मुखिया ने पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए माता रानी से की कामना
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी।खरौंधी प्रखंड के मझिगावां पंचायत में दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व मुखिया सुनीता देवी, समाजसेवी अरविंद पासवान और रामनाथ पासवान ने विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और समृद्धि की कामना की। उन्होंने पूजा समितियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। पूजा के दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की आराधना की।सुनीता देवी ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र का समुचित विकास किया और हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल होती रही हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वर्तमान में भी वे सभी मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी हैं और जब भी किसी को उनकी या उनके सहयोगियों की जरूरत होगी, वे 24 घंटे मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।समाजसेवी अरविंद पासवान ने भी अपने संबोधन में क्षेत्र की सेवा और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और शांति का संदेश फैलता है, और यही हमारे समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। वे आगे भी इस प्रकार के आयोजनों में अपना सहयोग और समर्थन जारी रखेंगे।
मौके पर पूजा समितियों ने सभी अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सहयोग से आयोजन अधिक प्रभावशाली और सफल होते हैं। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया था, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों के बीच एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Next post
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने नौडीहा बाजार के क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की लिया जायजा
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating