0 0
जनता ही झामुमो की असली ताकत है : मंत्री मिथिलेश - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 0 Second

जनता ही झामुमो की असली ताकत है : मंत्री मिथिलेश

मंत्री मिथिलेश के समर्थन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, भारी बहुमत से जिताने का ली संकल्प

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों की काफी संख्या में महिलाएं गुरुवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंची। यहां सभी ने मंत्री श्री ठाकुर से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना अपना समर्थन दी। इस दौरान सभी ने बैठक कर सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीतने का संकल्प ली।
          मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता ही झामुमो की असली ताकत है। आज पूरी जनता, साथ-साथ नारी शक्ति पूरी तरह से जाग चुकी है। हेमंत सोरेन के कार्यकाल में महिलाओं को पूरा हक, अधिकार एवं मान, सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति जब जाग जाएगी तब समाज का पूर्ण रूप से विकास होगा।
      महिलाओं ने कहा कि वे हर हाल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मिथिलेश को ही जिताएंगी। गढ़वा में अब बेईमानों राज नहीं चलेगा। जिन लोगों ने आज तक जनता के साथ छल, धोखेबाजी किया, जनहित का कोई कार्य नहीं किया, गरीबों का हक अधिकार लुटा, महिलाओं का अपमान किया अब वैसे लोगों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। महिलाओ ने कहा कि गांव में आकर वोट मांगने वाले लोगों को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए कौन सा कार्य किया है कि आज वह वोट मांगने आ रहे हैं। मौके पर रूप से झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष
रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, मेराल सचिव रेखा पाठक, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी सहित मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायत की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress