अधिकारियों ने रमना के आधा दर्जन पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। राशन वितरण में गड़बड़ी की सूचना तथा ग्रीन राशन कार्डधारियों के बीच राशन वितरण में तेजी लाने को लेकर रमना प्रखंड के करीब आधा दर्जन जनवितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण बुधवार को जिला आपूर्ती पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय,सहायक आपूर्ति पदाधिकारी फिलीक्स आनंद तथा रमना सीओ विकास पांडेय ने किया।राशन दुकानों की जांच की खबर फैलते ही पीडीएस दुकान क संचालकों में खलबली मच गई।आनन – फानन में लोग दस्तावेजों को दुरुस्थ करने के साथ अपने लाभूकों को समझाते हुए देखे गए।जानकारी के मुताबिक पीडीएस दुकानों के निरीक्षण के पहले अधिकारियों ने रमना प्रखंड परिसर में बने सरकारी राशन गोदाम का भी निरीक्षण किया।वहां गोदाम से उठाव,वितरण और डोर स्टेप डीलीवरी के गतिविधियों की जानकारी लिया।इसके बाद अधिकारियों की टीम ने रमना,मड़वनिया,बहीयार खुर्द तथा गम्हरिया पंचायत में अवस्थित क्रमश गरीब रजाक महिला समूह,सविता देवी,कलावती देवी,विनोद कुमार सिंह,विजय राम के द्वारा संचालित सरकारी राशन दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रमना एक तथा गम्हरिया में दो कुल तीन दुकान बंद पाए गए।बंद पाए गए दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा है।अधिकारियों ने दुकानदारों से पीएच,एएवाई राशन का उठाव ,वितरण और ग्रीन कार्ड धारियों के राशन उठाव – वितरण की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशानिर्देश दिया है।इधर लंबे दिनों के बाद पीडीएस दुकानों का निरीक्षण अधिकारियों के द्वारा किए जाने की चर्चा लोगो की जुबान पर है।लोगो के बीच चर्चा है कि चुनाव का फायदा उठाते हुए कई दुकानदारों के द्वारा अंगुठा का निशान लेकर अक्टूबर माह का राशन घालमेल कर दिया गया है।हलांकि चर्चाओं में कितना जान है यह अधिकारियों के जांच रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकता है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating