पलामू की बेटी को सीए की परीक्षा में मिला सफलता आठवां रैंक प्राप्त किया।
पलामू की बेटी को सीए की परीक्षा में मिला सफलता आठवां रैंक प्राप्त किया।
पलामू जिला ब्यूरो लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के रेड़मा मोहल्ले की निवासी सोनाली मिश्रा ने द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सीए इंटरमीडियट रिजल्ट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में आठवां स्थान हासिल कर पलामू जिला सहित झारखंड का नाम रौशन की है। टॉप-10 में स्थान बनाने के लिए 21 नंवबर को उसे पुणे की अल्टीमेट सीए संस्थान सम्मानित करेगा। सोनाली के बाबा रामनरेश मिश्रा सेवा-निवृत्त शिक्षक हैं जबकि पिता रमाकांत मिश्रा पेशे से इंजीनियर है। माता गायत्री मिश्रा गृहिणी है। माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही सोनाली मिश्रा ने सीए की तैयारी दिल्ली से कर रही थी। उसके चाचा, उमाकांत मिश्रा, मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के रोटरी स्कूल में शिक्षक है। सोनाली ने बताया कि वह नियमित रूप से करीब 15 घंटा पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। ऑल इंडिया में आठवां रैंक मिलने से उसे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। सोनाली के नाना स्व. विवेकानंद मिश्रा, हरिहरगंज प्रखंड के कोसडिहरा निवासी और पेशे से भारतीय रेल में इंजीनियर थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating