युवाओं को राष्ट्र सेवा में देना होगा अपना योगदान : थाना प्रभारी

विकास कुमार
मेराल : नेनुआ मोड़ पर सनराइज फैंस क्लब के द्वारा शुक्रवार शाम 6:00 बजे पुलवामा हमले में शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विष्णु कांत, मुखिया रामसागर महतो सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित होकर पुलवामा हमले में वीर शहीदों की याद किया साथ ही 2 मिनट का मौन रखा गया। वही एक सूर में भारत माता की जय,वीर शहीदो अमर रहे के नारे लगाए गए। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि युवाओं को शहीद जवानों के देश प्रेम को अपने जीवन में उतारें। युवाओं को राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना होगा तभी देश सुरक्षित रह सकता है। मुखिया राम सागर महतो ने कहा कि 2019 में पाकिस्तान में छुपे आतंकियों ने कायरतापूर्ण हमला किया जिससे देश के जवान शहीद हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि रुपु महतो ने कहा कि शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बनाए मार्ग पर चले। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि शहीदों का बलिदान से देश के युवाओं को और सशक्त किया है भारत वीरों की भूमि है पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने साजिश के तहत देश के जांबाज देशभक्त सैनिकों पर हमला किया था। लेकिन मोदी सरकार ने कुछ दिनों के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया था। कार्यक्रम का समापन सनराइज फैंस क्लब के सियाराम कुमार ने किया।
मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे,विकास कुमार, रामकुमार महतो, भानु कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सुधांशु शेखर, सियाराम कुमार, अजीत कुमार, बृजेश कुमार, नागेन्द्र कुमार, अभिनव कुमार, अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, नंदन कुमार, विवेक कुमार, सुरज गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, पंकज कुमार, मनोज कुमार, मनीष गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating