0 0
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 51 Second


 
  हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्ट

पलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जबकि इस दुर्घटना में लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई. हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने एक हाईवा को फूंक दिया और जमकर हंगामा किया. मामला पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र का है.

पिपरा थाना पुलिस को हंगामे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया और हाईवा में आग लगा दी. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया. घटना के बाद छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव और हरिहरगंज के थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर कैंप कर रही है.

ग्रामीणों ने बताया की पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हिमांशु कुमार गुप्ता अपनी चचेरी बहन कोमल कुमारी को हुसैनाबाद में मैट्रिक के परीक्षा दिलवाने के बाद वापस लौट रहा था. इसी क्रम में पिपरा थाना मोड़ के पास हिमांशु कुमार गुप्ता की बाइक को हाईवा ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में हिमांशु कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress