0 0
गढ़वा REO विभाग में घोटाला ही घोटाला – विवेकानंद तिवारी** - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 35 Second
**गढ़वा REO विभाग में घोटाला ही घोटाला – विवेकानंद तिवारी** 

_**रामकंडा प्रखंड में घटिया सड़क निर्माण, विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी**_ 

गढ़वा: रामकंडा प्रखंड के उदयपुर से चेटे तक निर्माणाधीन सड़क और पुल में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार व प्रशासनिक अधिकारियों के गठजोड़ के कारण सड़क निर्माण में अनियमितता हो रही है। विरोध के बावजूद भी संवेदक (ठेकेदार) गुणवत्ता में सुधार करने को तैयार नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस न केवल दबाव बना रही है, बल्कि ठेकेदारों से मोटी रकम भी वसूल रही है। 

**पुलिस के साये में घटिया सड़क निर्माण** 
ग्रामीणों का कहना है कि पूरी सड़क घटिया क्वालिटी की बनाई जा रही है और पुलिस की राइफल के बल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

**इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार के आरोप** 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इंजीनियरों को सड़क की गुणवत्ता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें केवल कमीशन से मतलब है, जिसके कारण वे अनियमितताओं पर आंखें मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि REO के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जो कई वर्षों से गढ़वा में तैनात हैं, करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। 

**विधानसभा में उठेगा मामला** 
विधानसभा सत्र के चलते सत्येंद्र नाथ तिवारी वर्तमान में रांची में हैं। उन्हें इस सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जानकारी दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे विधानसभा में इस मुद्दे को उठाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे। 

**ग्रामीणों की अपील** 
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और घटिया सड़क निर्माण को रोककर पुनः उच्च गुणवत्ता की सड़क बनाई जाए।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress