0 0
भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष 2024-25 के दौरान अटल बिरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 57 Second
भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष 2024-25 के दौरान अटल बिरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के समय में आंदोलन में शामिल भाजपा नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान सबको सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा के जनक अटल बिहारी वाजपेयी जननायक थे उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया जिससे झारखंड वासियों को उनका अधिकार मिल सका। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता भारत के इतिहास में कोई नहीं हुआ। वे सदैव भारत के उत्थान के लिए संकल्पित रहे। भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था वे एक मात्र ऐसे नेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था।
भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल संगठनकर्ता एवं देशभक्त नेता थे उन्होंने अपना पुरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। भाजयुमो पुर्व प्रदेश अध्यक्ष बिनय चौबे ने कहा कि भाजपा संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बड़ा रहा है वे काफी संघर्षपूर्ण जीवन में अनेकों उतार चढ़ाव देखते हुए पार्टी के मुल्यो को बचाए रखा। वे विदेश मंत्री केन्द्रीय मंत्री प्रधानमंत्री जैसे अनेकों पद पर रहे पर कार्यकर्ता के लिए सदैव खड़े रहने वाले नेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनाया।
भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी देश के लिए खुद को समर्पित किया जिससे आज करोड़ों कार्यकर्ता प्रेरणा लेकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं तभी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी टिंकू गुप्ता जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय अरविंद तुफानी रामशीष तिवारी  उमेश कश्यप ओमप्रकाश दास अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता विनोद द्विवेदी भगवान तिवारी विकास तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress