0 0
Share
Read Time:3 Minute, 31 Second
आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है होली : सत्येंद्रनाथ
विधायक ने बनपुरवा गांव में होली मिलन समारोह का किया उद्घाटन

गढ़वा। होली के त्योहार में लोगों का संबंध और प्रगाढ़ होता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। एक-दूसरे को आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है। होलिका दहन की मान्यताएं बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उक्त बातें गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शनिवार की रात सदर प्रखंड के बनपुरवा गांव में बाबा मोती क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोग अपने धर्म के प्रति काफी जागरूक हैं। आपसी भाईचारा के साथ सौहार्द वातावरण में पर्व-त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सनातन धर्म में लोगों की आस्था बढ़ी है। आने वाला समय में पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजेगा। सनातन धर्म के प्रति आस्था कुंभ में भी देखने को मिली। जहां देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेश से भी लोग पहुंचे। जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे ने कहा कि जब जब हमारे धर्म पर किसी ने आंख उठाई है। उसे मूंह की खानी पड़ी है। गढ़वा में भी हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जिसका नतीजा सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन की तरह क्षेत्र में किए गए कुकर्म सनातन धर्म पर भिन्न-भिन्न प्रकार की आस्था पर चोट किया गया। लेकिन यहां लोगों ने डटकर ऐसे ताकतों का सामना करने का काम किया है। धर्म पर संकट आएगा तो गढ़वावासी ढाल बनकर खड़ें रहेंगे। उन्होंने कहा हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को गढ़वा के लोगों ने मूंह तोड़ जवाब देने का काम किया है। मौके पर बिहार के कलाकार सुदर्शन यादव एवं साथियों ने हिन्दी, भोजपुरी के एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद होली खेले रघुराबीरा अवध में…., रंग बरसे भिगे चुनर वाली सहित कईं भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, मंगलमूर्ति तिवारी, समाजसेवी चुनमुन दुबे, ब्रजेशधर दुबे, सत्येंद्र दुबे, मनोज दुबे, संजीव दुबे, गोरखनाथ दुबे, अरुण दुबे, सुनील चंद्रवंशी, मुरारी यादव सहित काफी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

 87 total views,  4 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *