0 0
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,शांति व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: थाना प्रभारी - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 26 Second

जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा(गढ़वा):- होली और रमजान के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. गुरुवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने को लेकर बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, कोचेया चौराहा, गांधी चौक, चक चक मोड़ टेंपू स्टैंड, नई बाजार बिशुनपुरा, ग्रामीण बैंक मोड़, ब्लॉक मोड़ होते हुए थाना परिसर आकर समाप्त हुआ. इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई।.असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे.

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि होली और रमजान पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है।

किसी भी तरह की अफवाह या उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. इसके लिए भारी संख्या में जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है.उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ पर्व को मनाने की अपील की।

पुलिस की अपील : अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों का आनंद लें।

फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर महिला थाना प्रभारी रूक्मणी कुमारी, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress