गढ़वा के युवक की रूस में मौत, पूर्व मंत्री के प्रयास से शव घर लाने की कवायद शुरू

नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा : गढ़वा जिला के मेराल थाना अंतर्गत ग्राम औरैया निवासी सच्चिदानंद चौधरी का करीब 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार चौधरी की रूस में मौत हो गई है। युवक गत 19 फरवरी को लेबर सप्लायर कंपनी डायनेमिक हाउस के माध्यम से ईस्टा कंपनी में मजदूरी करने रूस गया हुआ था। वहां तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार को इसकी सूचना रवि के परिजनों को मिली। परिजनों ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से शव को वापस लाने की गुहार लगाई। श्री ठाकुर के प्रयास से मृतक का शव घर वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पूर्व मंत्री के इस प्रयास के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
परिजनों से इस घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, सीएमओ, विदेश मंत्रालय सहित विभिन्न माध्यम से प्रयास कर शव को वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ करा दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया की रवि की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पलामू सांसद बीडी राम सहित विभिन्न माध्यमों से शव को वापस लाने की गुहार लगाई। यहां तक कि काफी संख्याओं में ग्रामीण एवं परिजन गढ़वा विधायक श्री तिवारी के आवास पर उनसे मिलने के लिए एक घंटे तक बैठे रहे। उन्हें पूरे घटना की जानकारी दी गई फिर भी विधायक श्री तिवारी न तो घर से निकले और नहीं परिजनों से मिले, परंतु पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने इसकी सूचना मिलते ही भरपूर प्रयास कर शव को वापस लाने की कार्रवाई प्रारंभ करा दी है। इसके लिए मृतक के परिजनों एवं सभी ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating