फर्जी मुकदमा के लिए आश्रित महिला का किया इस्तेमाल – धीरज*
Read Time:2 Minute, 10 Second

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता धीरज दुबे ने बताया कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए परित्यक्ता(जिसको पति ने छोड़ दिया हो) महिला जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष होगी और मायके में रहकर भाई-भतीजे पर आश्रित है उनका इस्तेमाल किया गया है। स्थानीय लोगों से पता चला की परित्यक्ता महिला का भतीजा एक राष्ट्रीय पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है तथा भोजन एवं भरण-पोषण के बदले महिला पर दबाव बनाकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस षड्यंत्र के पीछे कुछ बड़े राजनीतिक लोगों का हाथ होने की पुष्टि हो रही है, बहुत जल्द न्यायालय के माध्यम से शिकायतकर्ता के परिवार का मोबाइल का सीडीआर निकलवाकर मुख्य षड्यंत्रकारी का पर्दाफाश होगा। अनुसंधान के दौरान खुद को निर्दोष साबित करने हेतु रिकॉर्डिंग सहित पर्याप्त सबूत होने की बात कही।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है की वर्णित घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज संग्रह किया जाए जिससे झूठ का खुलासा हो सके।
श्री दुबे ने कहा कि षडयंत्रकारी वही लोग हैं जिन्हें लगता है की कार्यकर्ताओं को लोभ-लालच देकर तथा फर्जी केस मुकदमा कराकर मेरी आवाज को दबा देंगे। परंतु हम ऐसे विकृत मानसिकता वाले षडयंत्रकारियों का पर्दाफाश करने हेतु आवश्यकता अनुसार सीआईडी, सीबीआई तथा न्यायिक जांच की ओर भी अग्रसर होंग।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating