कांडी थाना में रामनवमी सरहुल और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

दयानंद यादव( सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड )
रामनवमी व ईद उल फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम व्यवहार के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी गांव के रामनवमी कमेटी के लोग जुलूस का रूट चार्ट एसडीओ कार्यालय व थाना में जमा कराएं। कहा कि बिना रूट चार्ट के रामनवमी के जुलूस नहीं निकालेंगे।
प्रभारी द्वारा बैठक में उपस्थित रामनवमी कमेटी के लोगों से मोबाइल नम्बर, जुलूस का टाइमिंग प्राप्त किया गया। बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि रामनवमी कमेटी के लोग किसी भी हालात में डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तरह के आयोजन में डीजे बंद है। बैठक में प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, मुखिया विजय राम, ललित बैठा, विधायक प्रतिनिधि अजीत अंसारी, जिपस उत्तरी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के राज्य सदस्य रामलाला दुबे, भाजपा अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, अजय सिंह, विकास उपाध्याय, विनोद प्रसाद, एसआई जुली टुडू, विद्यासागर प्रसाद, रौशन राम, एएसआई विनय मांझी, रघुवंश महतो, आशीर्वाद महतो, मुर्तजा अंसारी, इसराइल अंसारी, मोहन सोनी, अरुण राम, मणिकांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating