नई कमिटी पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जाएगी : मिथिलेश ठाकुर
नवनीत कुमार कि रिपोर्ट
झामुमो जिला कमिटी का पुनर्गठन, सभी नये चेहरों को मिला जगह
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन कर लिया गया है। इस बार पार्टी में सभी पदों पर नये चेहरे को जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नवगठित कमिटी में शंभु राम को अध्यक्ष, श्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, शरीफ अंसारी को सचिव तथा चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पूर्व में सभी प्रखंड एवं नगर पंचायत कमिटियों का भी पुनर्गठन किया जा चुका है। शुक्रवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी नव मनोनीत जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं बुके देकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि नई कमिटी के सभी पदाधिकारी काफी अनुभवी एवं उर्जावान हैं। ये अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जायेंगे। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। संगठन में पदाधिकारियों की संख्या सीमित होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नये पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और भी मजबूत बनायें। सभी लोग पार्टी के अंदर एवं बाहर बेहतर अनुशासन का परिचय दें। ताकि पार्टी की मजबूती बरकरार रहे। मौके पर मुख्य रूप से तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अरविंद यादव, रेखा चौबे, शांति देवी, चंदा देवी, रेखा पाठक, आशीष अग्रवाल, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating