गढ़वा में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का भव्य महाअधिवेशन का बैठक सम्पन्न, सम्मेलन कल
नवनीत कुमार कि रिपोर्ट
गढ़वा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का केंद्रीय महाअधिवेशन का बैठक किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद रविवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद कमलापुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कमलापुरी वैश्य समाज को विकास की मुख्यधारा में भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे समाज को एक सशक्त पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी समाज से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करके ही हम समाज में प्रेरणा और मिशाल कायम कर सकते हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा और राजनीति जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से समाज के प्रति समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया, जिससे समाज को मजबूती मिल सके। मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष: मनीष कमलापुरी, बंशीधर नगर: अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, सचिव प्रमोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश कमलापुरी, अजीत कुमार, सचिव अविनाश कमलापुरी, गढ़वा उत्तरी अध्यक्ष संतोष कुमार कमलापुरी, सचिव अमित। आदि लोग शामिल थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating