विधायक सत्येंद्रनाथ के कार्यकाल में राशन में कटौती बर्दाश्त नहीं, पंकज
Read Time:1 Minute, 49 Second

विधायक प्रतिनिधि
गढ़वा। गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खाद आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि पंकज पासवान ने गुप्त सूचना पर मेराल गोदाम से जा रहे अनाज को पकड़ा है। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मेराल गोदाम से एक वाहन बिना अनुमति के चावल और गेहूं लेकर जा रहा है। सूचना के बाद वह उक्त वाहन का पीछा कर पकड़े। पकड़े जाने के बाद जब अनाज से संबंधित कागजात की मांग की गई तो किसी भी तरह का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि उक्त वाहन पर मेराल गोदाम से अनाज को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वह सदर एसडीओ को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी डीलर, गोदाम मैनेजर और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पुराने कार्यप्रणाली में बदलाव करना होगा। सभी पीडीएस लाभुकों को सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में राशन में कटौती और घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating