0 0
शौर्य के प्रतीक खिलाड़ियों को मिला सम्मान: सांसद श्री बी डी राम - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 52 Second



आज नामधारी गुरुद्वारा नवाटोली मे समान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री बी डी राम , गतका संघ अध्यक्ष श्री सोनू नामधारी, उपाध्यक्ष श्री गुरबीर सिंह, श्री बबलू चावला, श्री मन्नत बग्गा, श्री प्रदीप नारायण , श्री विजय ओझा साथ अन्य और लोग उपस्थित थे। सभी अतिथिगणों ने संत जेवियर स्कूल की काजल कुमारी को मुख्य रूप से समानित किया| पलामू की बेटी काजल ने खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीता ,वहीं पलामू के बेटे ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के जीत कुमार तिवारी ने एस जी एफ आई में ब्रोंज मेडल जीता,
साथ ही गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की चांदनी कुमारी,संत मरियम स्कूल के रौशन  कुमार ,सनी कुमार को समानित करते हुए सभी का हौसला बढ़ाया।
मौके पर अध्यक्ष श्री सोनू नामधारी ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से न केवल हमारी संस्था का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन को सम्मानित करना है। हमें आशा है कि यह सम्मान उनके उत्साह को और बढ़ाएगा और भविष्य में भी वे इसी जोश और जुनून के साथ प्रदर्शन करते रहेंगे। खिलाड़ियो के साथ साथ सभी शिक्षकों को धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें सही दिशा दिखाई। मुख्य रूप से गतका संघ के सचिव सुमित वर्मन जी का धन्यवाद किया गया जिन्होंने खिलाड़ियो की पहचान एवं उन्हें इस काबिल बनाया की वो अपने माँ-बाप और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर पाएँ, साथ ही साथ कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार सहसचिव दीपक तिवारी मंच संचालक अर्पित राज ग्रीन वैली इंटरनेशनल की स्कूल आशा कुमारी
,समता पब्लिक स्कूल जपला के निरंजन कुमार सिंह,सरस्वती विद्या मंदिर जपला के मनोज कुमार, कैंब्रिज स्कूल के सतीश कुमार ,गोविंद कुमार  आर पी एस पब्लिक स्कूल जपला के जय गोविंद ठाकुर ,हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संजय कुमार,रोटरी स्कूल के रंजीत
कुमार ,विमला पांडे ज्ञान निकेतन स्कूल के आशुतोष पांडे ,एलिट पब्लिक स्कूल के पंकज भारती ,ओरिएंट पब्लिक स्कूल के रविंद्र कुमार सिंह ,संत जेवियर स्कूल की प्रियंका बारा का भी धन्यवाद किया
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  जिला सचिव सुमित वर्मन ने कहा  बिना संसाधन के जब खिड़की खेलो इंडिया से मेडल ला सकते हैं अगर इन खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम मिले तो ये खेल के क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress