0 0
नदियों के संरक्षण से होगा अपेक्षित विकास : डीसी गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा की आरती - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 3 Second
नदियों के संरक्षण से होगा अपेक्षित विकास : डीसी
गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा की आरती
गढ़वा । गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को कल्याणपुर स्थित दानरो नदी छठ घाट पर गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी दिनेश कुमार यादव, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी, एसडीओ संजय पांडेय, मुखिया अशोक चंद्रवंशी, एकल विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर पातंजली केसरी सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।       
    मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीसी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि गंगा दशहरा का धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व है । हमारे जीवन में नदियों का विशेष महत्व है । इनका संरक्षण और साफ-सफाई हम सबकी जवाबदेही है । ऐसा करने से हमें स्वस्थ जल मिलेगा । इसका हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । जलाशयों के संरक्षण से कृषि के क्षेत्र में भी अपेक्षित विकास होगा ।
    सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि गंगा का पानी पवित्र माना जाता है । मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी । भारत के इस विरासत का संरक्षण और इसके प्रति कृतज्ञता अर्पित करने के लिए हम गंगा दशहरा मनाते हैं ।
   एसडीओ संजय पांडेय ने कहा कि नदियां हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है । सदुपयोग के साथ इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है । उन्होंने नदियों की साफ सफाई एवं सुंदर बनाने के लिए एक अभियान चलाने की बात कही । साथ ही इसमें सभी लोगों से बढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया । मुखिया अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान में नदियों में प्रदूषण बढ़ा है । इससे कृषि, जलीय जीवन और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है । हमें जल प्रदूषण रोकने की दिशा में जागरूकता के साथ प्रभावशाली कदम उठाना होगा ।
  एकल अभियान के अध्यक्ष डॉ. पातंजली केसरी ने कहा कि गंगा हमारी मां है । हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए । नदी में कचरा, प्लास्टिक और जैविक पदार्थ मिलने से रोकना चाहिए । मृत जीव जंतु को नदी में नहीं बहाना चाहिए । साथ ही जलीय जीव का शिकार नहीं करना चाहिए । जल ही जीवन है । नदी से हमें स्वच्छ जल, सिंचाई का पानी, बिजली निर्माण, बांध निर्माण का लाभ मिलता है । पशु, पक्षियों, मनुष्य सहित सभी जीव के जीवन में नदियां महत्वपूर्ण है ।
   गंगा आरती कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति कर शमां बांध दिया । इस धार्मिक अनुष्ठान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया । मौके पर एकल अभियान के सचिव अरुण मेहता,पत्रकार विनोद पाठक, सियाराम शरण शर्मा, अब्दुल मन्नान, संतोष कुमार सहित  अन्य लोग उपस्थित थे ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress