पंचायती राज पदाधिकारीयों ने मेराल पूर्वी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, दिया गया सख्त निर्देश
विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में पंचायती राज पदाधिकारीयों द्वारा शुक्रवार को पंचायत की एक परित्यागित महिला को पंचायत से जीने का आधार प्रदान किया गया। पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका कुमारी, पंचायत सचिव राधा कुमारी तथा वार्ड सदस्यों, स्वयंसेवी महिलाओं की उपस्थिति में पंचायत की परित्यागित महिला गीता देवी को मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र, पत्र, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड दिया गया। इसके बाद मुखिया एवं पंचायती राज एसोसिएट द्वारा पंचायत के सभी 6 आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सख्त हिदायत दिया गया की सुबह 7 से 11 बजे तक नियमित रूप से केंद्र का संचालन करें। केंद्र में आने वाले सभी बच्चे साफ सुथरा कपड़ा रहना चाहिए, पोषाहार का सही तरीके से वितरण तथा केंद्र को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया। चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई। मौके पर उप मुखिया अली शेर अंसारी, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, देवकुमार, जल सहिया सुधा देवी, एएनएम ज्ञानती कुमारी, जेएसएलपीएस के लाली देवी, आरती कुमारी, समता देवी, अंजनी देवी, मनरेगा मेठ ममता कुमारी, भीएलई विकास कुमार गुप्ता, स्वंय सेवक मसूद आलम, आंगनबाड़ी सेविका तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating