तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया अपना जन्मदिन।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास दस सर्कुलर रोड में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
लालू यादव ने अपने समर्थकों के बीच तलवाल से लड्डू केक भी काटा है। इधर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज़ में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ लालू आवास पहुंचे।
मिठाइयों की टोकरी और ट्रे पर लालू यादव की फोटो लगी पैकिंग ने खास ध्यान खींचा।
कई कार्यकर्ता ट्रॉली पर मिठाई, खाजा, रसगुल्ले और लड्डू लेकर आए। कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद को 78 किलो का लड्डू केक भी भेंट किया।
लालू प्रसाद यादव ने तलवार से यह लड्डू केक काटा। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान वहां लालू के समर्थन में नारे भी लगाए गए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लालू आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आवास के पास विशेष डायवर्जन भी लागू किया ताकि आम जनता को असुविधा न हो।



About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बिहार:-गुलाब का फूल लेकर नीतीश पहुंचे लालू के आवास
*संवाददाता अरमान खान*पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पहुंचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सीएम नीतीश...
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा “मैने अपनी बीबी को मारा”
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा "मैने अपनी बीबी को मारा" हत्या की इस वारदात को देख लोग हैरान...
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला!
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला! आख़िर ऐसा क्या हुआ.. कि...
शर्म से भरा शर्मनाक अपराध नाबालिगों ने किया नाबालिग के साथ गैंगरेप
गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान Bihar: पोर्न देखकर बच्चों ने किया गैंगरेप, आरोपी सभी बच्चे 10 से 12 साल के,...
बिहार के एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
संवादाता दयानंद यादव गया जिला के गुरुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को...
स्कॉर्पियो और बस की टक्कर में 6 बारातियों की मौत
बरातियों से भरा स्कोर्पियो और यात्री बस में हुई टक्कर, बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आई है. शनिवार की...
Average Rating