*एसडीएम ने संजीवनी अल्ट्रासाऊंड के अल्ट्रासाउंड कक्ष में डलवाया ताला*
Read Time:2 Minute, 55 Second

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने बुधवार को चिनिया रोड स्थित संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर के अल्ट्रासाउंड कक्ष को अगले आदेश तक के लिए बंद करा दिया। दरअसल औचक जांच के क्रम में यहां पर अनुज्ञप्ति/पंजीकरण के अनुसार अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक कई दिनों से अनुपस्थित थे किंतु अल्ट्रासाउंड कार्य बिना डॉक्टर के भी लगातार जारी था, बुधवार को इस औचक निरीक्षण के क्रम में एसडीएम को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगभग एक दर्जन महिलाएं अपने अल्ट्रासाउंड की बारी का इंतजार करते हुए दिखीं। ज्यादातर महिलाएं पूछने पर हिचकिचाने लगीं, किंतु जब अल्ट्रासाउंड कक्ष में रखी कुछ रिपोर्ट और पर्चे देख मिलान किया गया तो वे बाहर बैठी कुछ महिलाओं के ही मिले। बिना डॉक्टर की मौजूदगी में करेंट डेट और टाइम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट वहां मिलने से मामला संदिग्ध लगने पर एहतियात के तौर पर एसडीएम ने उक्त अल्ट्रासाउंड कक्ष में अगले आदेश तक ताला लगवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सरकारी अस्पताल की एक महिला चिकित्सा पदाधिकारी भी निजी तौर पर मरीजों को देखती हैं। वहां मौजूद स्टाफ एवं अन्य कर्मी यह नहीं बता पाए कि अल्ट्रासाउंड किसने किया है, इसलिए मामले को संदिग्ध पाते हुये एसडीएम ने एहतियात के तौर पर अगले आदेश तक इस अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन पर रोक लगाते हुए इसमें ताला डलवा दिया तथा चाबी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के स्टाफ जयेंद्र शंभू के पास ही रहने दी। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि जब तक सिविल सर्जन के स्तर से इस केंद्र की समुचित जांच न हो जाए तब तक इस अल्ट्रासाउंड सेंटर को न ही खोला जाए और न ही इसका संचालन किया जाए। उल्लंघन की स्थिति में संचालक और स्टाफ सभी पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating