✍🏻अरमान खान//श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस महानिदेशक रांची को एक आवेदन दिया है। इसमें बोलेरो गाड़ी संख्या जेएच 14 जी 5474 को आग के हवाले कर जलाने वाले अज्ञात अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में लिखा है कि 27 जनवरी को अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहा था। रात करीब एक बजे परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा सूचना मिली कि आपके बोलेरो में किसी ने आग लगा दिया है। जिसके कारण गाड़ी जलकर राख हो गई। मैं आधे रास्ते से ही बच्चों व परिवार के साथ वापस घर आ गया। घर आकर देखा कि पोर्टिको में खड़ी बोलेरो गाड़ी जलकर राख हो चुकी है। साथ ही मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी लिखित सूचना थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की। अब तक पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस गाड़ी में आग लगाने वाले अपराधी को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई इसकी भी जानकारी, मुझे नहीं दी गई ।