0 0
केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा: एक सराहनीय मानवता का उदाहरण - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 34 Second
केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा: एक सराहनीय मानवता का उदाहरण

गढ़वा में एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खून की अत्यधिक कमी — केवल 8 ग्राम हीमोग्लोबिन — की जानकारी मिलते ही केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा की टीम सक्रिय हो गई।

समाज के पदाधिकारियों को सूचना मिलते ही तुरंत ग्रुप में संदेश प्रसारित किया गया। उसी क्षण पुरानी बाजार, खैनी आढ़त निवासी युवा बालाजी केसरी, पुत्र श्री वशिष्ठ मुनि केसरी जी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के B पॉजिटिव ब्लड का एक यूनिट डोनेट कर दिया।


ब्लड डोनेशन न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि यह सच्ची सेवा और इंसानियत का प्रतीक भी है।

ऐसे संवेदनशील, जागरूक और निःस्वार्थ सेवा करने वाले युवाओं पर समाज को गर्व है।
इस मौके पर मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष संतोष केसरी,महामंत्री मंटू केसरी, तरुण सभा के उपाध्यक्ष आकाश केसरी, शुभम केसरी, मोहल्ला प्रतिनिधि गणेश केसरी, दीनानाथ जी एवं उनकी टीम उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress