शिबू सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के जननायक थे| शिबू सोरेन जनभावनाओं के प्रतीक भी थे। उन्होंने हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से राज्य ने एक युगद्रष्टा नेता को खो दिया है।
विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, बलिदान और सिद्धांतों से भरा रहा। उन्होंने झारखंड की माटी और अस्मिता को नई पहचान दिलाई। झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए वे मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता अनुज चंद्रवंशी ने कहा कि शिबू सोरेन ने जिस तरह से सामाजिक न्याय, अधिकार और पहचान के लिए आंदोलन किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। वे सच्चे अर्थों में जननायक थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी, उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की राह दिखाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुन्ना पासवान, प्रदीप कुमार सिंह, मुन्ना प्रसाद, रामचंद्र राम, अनिल गुप्ता, राकेश सिंह, बिरेंची पासवान, चितरंजन सिंह, नरेश गुप्ता, नागेंद्र कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, मंसूर अंसारी, सुभान अंसारी, नीरज गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार, मोहम्मद अली, कुलदीप पासवान, गुलाम अली, शोभन पासवान, उदित ठाकुर, प्रताप पुराव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating