डीजल पेट्रोल रसोई गैस की बढ़ते कीमतों को लेकर किया गया नुक्कड़ सभा का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना कांग्रेस पार्टी के तत्वधान में सर्वेश्वरी चौक के समीप डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता मंसूर अंसारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर रही है, जिस कारण कारण आम लोगों को जीना मुहाल हो गया है।उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से लगातार मूल्य में वृद्धि किये जाने से घरों का बजट बिगड़ गया है. अगर मूल्यों पर काबू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।मौके पर कांग्रेस के नेता सोनू सिंह, सकेंद्र देव, दिवाकर शुक्ला, जितेंद्र राम, कृष्णा राम, अशर्फी राम, रामचंद्र राम,रामाराम, मैनुद्दीन अंसारी, शैलेंद्र कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating