11 केवी फॉल्ट दुरुस्त कर लौटते समय विद्युत कर्मी का सड़क हादसे में पैर टूटा
पांडू प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट।
पलामू/पांडू – पांडू प्रखंड के कजरू कला विद्युत उपकेंद्र में तैनात विद्युत कर्मी लालेश्वर राम शुक्रवार को 11 केवी रत्नाग फीडर का फॉल्ट ठीक करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक का हादसा हो गया। हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से टूट गया।
जानकारी के अनुसार, लालेश्वर राम विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए फॉल्ट ठीक करने निकले थे। कार्य पूर्ण कर लौटते समय अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सहकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।
घायल विद्युत कर्मी को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु लक्ष्मी चंद्रवंशी कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह एवं समाजसेवी नईम अंसारी,परमानंद यादव मौके पे पहुंच कर उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फॉल्ट सुधारने के दौरान विद्युत कर्मी हमेशा जान जोखिम में डालते हैं और इनके लिए सुरक्षित यात्रा व कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित की जानी चाहिए।
यह हादसा फिर एक बार यह याद दिलाता है कि विद्युत कर्मियों का कार्य न केवल कठिन है, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating