।। गढ़वा//पलामू:- सांसद विष्णु दयाल राम ने कृषि मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रमंडल में खाद की किल्लत को दूर करने का किया अनुरोध ।।
✍🏻अरमान खान….
सांसद प्रेसवार्ता//सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय ग्रामीण एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दोनों जिलों पलामू एवं गढ़वा में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को हो रही कठिनाइयों को पत्र लिखकर दूर करने का अनुरोध किया है।
श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दो जिले आते है पलामू एवं गढ़वा। उक्त दोनों जिलों में यूरिया खाद की भारी किल्लत के कारण यहां के किसानों को खरीफ एवं रबी फसल के लिए आवश्यक खाद समय पर नही मिल पा रहा है, जिससे उनके कृषि उपज एवं आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। इस क्षेत्र के किसान पहले से ही सूखा एवं सिंचाई संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से जूझते रहते है। परंतु इस वर्ष बारिश अच्छी होने के कारण खेतों में धान की बुआई अच्छी हुई है, पर उन्हें स्थानीय स्तर पर समय से यूरिया खाद की प्रर्याप्त आपूर्ति नही होने के कारण जमाखोरी एवं कालाबजारी चरम पर है, जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विदित है कि पलामू जिला में 9800 एमटी यूरिया की आवश्यकता है उसके एवज में मात्र 7129.70 एमटी एवं गढ़वा जिला में 7000 एमटी यूरिया की आवश्यकता हैं उसके एवज में मात्र 6021.48 एमटी ही आवंटन प्राप्त हुआ है। वर्तमान में पलामू जिला को 2670 एमटी एवं गढ़वा जिला को 978.515 एमटी यूरिया खाद की अविलंब अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में यह खबर प्रकाशित हुई है कि झारखण्ड को 1.59 लाख एमटी यूरिया का आवंटन था, परन्तु उन्हें 1.13 लाख एमटी ही मिला है।
माननीय सांसद ने कहा कि झारखण्ड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र में अवश्यकता के अनुसार अविलंब यूरिया खाद उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक कार्यवाई किया जाय।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating