0 0
पलामू: पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 50 Second



झारखंड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

पलामू जिले में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में 1 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक पलामू रिष्मा रमेशन के द्वारा हुसैनाबाद थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन किया जाएगा। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र बिहार से सटा हुआ और सोन नदी के तटवर्ती इलाके में आता है। रणनीतिक दृष्टिकोण से यह इलाका काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यहां चिन्हित पाँच चौक-चौराहों पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  झारखंड दृष्टि न्यूज पलामू
, पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी की व्यवस्था से पूरे शहर की रियल टाइम निगरानी संभव हो सकेगी। इससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ आपराधिक वारदातों के खिलाफ कार्रवाई में भी मदद मिलेगी। कैमरों का कंट्रोल हुसैनाबाद थाना से ही किया जाएगा और इसकी मॉनिटरिंग वरीय पदाधिकारी सीधे करेंगे। पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress