0 0
प्रज्ञाकेंद्र सीएसपी संचालक अशोक कुशवाहा के दादी की मौत:क्षेत्र में शोक की लहर । - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 43 Second



सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की…

सगमा(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी वृद्ध महिला 82 वर्षीय एतवरिया कुंवर का सोमवार की देर शाम को अचानक मौत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह से ही उनकी तबीयत कुछ खराब थी, लेकिन परिवारवालों द्वारा स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई थी। पूरे दिन वे सामान्य रूप से रहीं, लेकिन शाम होते-होते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रज्ञा केंद्र संचालक अशोक कुशवाहा, जो कि मृतका के पोते, ने बताया कि “एतवरिया कुंवर मेरी दादी थीं। सुबह उन्हें हल्का बुखार और कमजोरी महसूस हो रही थी। इलाज के बाद वे दिन भर ठीक रहीं, लेकिन शाम को अचानक मौत हो गई।”
उनके निधन की खबर गांव में फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसियों व रिश्तेदारों का उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीणों ने उनके निधन को परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव की क्षति बताया है। मंगलवार को 10 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress