

उंटारी रोड। पलामू
फोटो कैप्शन:- बैठक में शामिल लोग
*झारखंड दृष्टि न्यूज़ उंटारी रोड पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट**
उंटारी रोड थाना परिसर में करमा एवं ईद मिलाद उल नबी पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता बीडीओ श्रवण कुमार भगत की। बैठक में अंचलाधिकारी वासुदेव राय मुख्य रुप से मौजूद थे।बैठक के दौरान प्रखण्ड क्षेत्र में ईद ए मिलाद उल नबी एवं करमा त्योहार के संबंध में पदाधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। वहू शांति समिति की बैठक में भाग लेने आए दोनों समुदायो के लोगों से करमा एवं ईद ए मिलाद उल नबी का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में उंटारी रोड थाने के एसआई संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों से बचें और इसकी तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को दें। साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से त्योहार मनाने में कहां-कहां कठिनाई आ सकती है या आती है, इस बारे में भी जानकारी हासिल की गई। कहा कि किसी भी परिस्थिति में आप प्रशासन को खबर करें। तत्काल प्रशासन आपका सहयोग करेगा। आपलोगों से यही आशा व विश्वास करता हूं कि इसी तरह से त्योहारों का आयोजन होता रहे। उन्होंने करमा पर्व पर फोकस करते हुए उपस्थित लोगों से अपील किया कि कर्म विसर्जन के दिन विशेष ध्यान देना है कि जो छोटे-छोटे बच्चे नदी तालाब एवं पोखर में विसर्जन करने के दौरान उन्हें ज्यादा पानी में उतरने नहीं दें। बीडीओ श्रवण कुमार भगत ने कहा कि कोई भी त्योहार आपसी तालमेल से मनाने से पर्व की महता और बढ़ जाती हैं। उन्होंने पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजरी रखने की बात कही साथ ही किसी भी अनहोनी पर तुरंत इसकी सूचना प्रशासेन को साझा करने की बात कही।बैठक में एएसआई जेवियर मिंज, जितेन्द्र लाल नायक,राजन बोदरा,सदर खताबुदीन अंसारी,मोस्तकीम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।