।। श्री बंशीधर नगर(गढ़वा): नगर ऊंटारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जर्दा पान मसाला से लदे तीन छोटे वाहनों को किया जप्त, जांच के लिए भेजे दस्तावेज।।
✍🏻 अरमान खान//श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पान मसाला और जर्दा से लदे तीन छोटे मालवाहक वाहनों को जब्त किया। पकड़े गए वाहनों में अशोक लेलैंड कंपनी के दो मिनी ट्रक और महिंद्रा कंपनी का एक पिकअप शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन उत्तर प्रदेश से पान मसाला और जर्दा लेकर श्री बंशीधर नगर एवं पलामू की ओर आ रहे थे। प्रारंभिक जांच में माल के साथ जीएसटी बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन कागजातों की वैधता पर संदेह जताया गया है। इस कारण सभी दस्तावेजों को सत्यापन हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नियमित गश्ती और वाहन जांच के दौरान तीनों वाहन पकड़े गए। वाहन स्वामी और प्रोपराइटर द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कागजातों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वाहन मालिकों और कारोबारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating